गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 2 अप्रैल 2025, बुधवार : गिद्धौर के तारडीह गांव में जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा जन संवाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एनडीए नेतृत्व की सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को आमजनों के समक्ष प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष भोला दास ने की, जबकि मंच संचालन झाझा प्रखंड अध्यक्ष राकेश दास ने किया। जदयू अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान, राजेश त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के मामले में चरम पायदान पर है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को सशक्त बनाने का आह्वान किया, ताकि प्रदेश के 225 सीटों पर एनडीए मजबूत हो और बिहार में एक बार फिर विकास की एक लंबी लकीर खींची जा सके।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास के कई कार्य किए हैं, जिनमें सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों और वंचितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे उनके जीवन में सुधार हो रहा है।
कार्यक्रम में जदयू नेता सह जिला बीस सूत्रीय सदस्य दिनेश मंडल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र रावत, विकास दास उर्फ दरोगा बाबू, शैलेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना जी, गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण नंदन रावत, जदयू नेता शिव सागर रविदास, जिला उपाध्यक्ष जयनंदन सिंह, जदयू नेता दशरथ मंडल ने भी संबोधित किया और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे। सभी ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को मजबूत बनाने के लिए आह्वान किया।