गिद्धौर : आंधी से महावीर मंदिर के नीम का पेड़ गिरा, कई बाइकें क्षतिग्रस्त, रास्ता बंद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 10 अप्रैल 2025

गिद्धौर : आंधी से महावीर मंदिर के नीम का पेड़ गिरा, कई बाइकें क्षतिग्रस्त, रास्ता बंद

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 10 अप्रैल 2025, गुरुवार : गुरुवार की शाम गिद्धौर स्थित महावीर मंदिर परिसर में अचानक आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचा दी। मंदिर प्रांगण में स्थित पुराने नीम पेड़ की कई विशाल डालें तेज हवा के चलते टूटकर नीचे गिर गईं। इस हादसे में कई मोटरसाइकिलें पेड़ की डालों के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं मुख्य मार्ग भी पूरी तरह से बाधित हो गया।

घटना के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति थी, लेकिन सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के कारण नीम पेड़ की सूखी और भारी शाखाएं अचानक गिर पड़ीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
रास्ता अवरुद्ध होने से लोगों को आवाजाही में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को दी गई है। प्रशासन द्वारा मार्ग को साफ कराने एवं सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि क्षेत्र में स्थित पुराने और विशाल पेड़ों की समय-समय पर छंटाई कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Responsive Advertisement