जमुई जिले में तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव, 28 अप्रैल से प्रभावी होगा आदेश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 26 अप्रैल 2025

जमुई जिले में तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव, 28 अप्रैल से प्रभावी होगा आदेश

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 26 अप्रैल 2025, शनिवार : जमुई जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गर्मी की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है। इसी के चलते जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा (DM Abhilasha Sharma) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह निर्णय लिया है।

जारी आदेश के अनुसार, 28 अप्रैल 2025 से 2 मई 2025 तक जिले के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, निजी विद्यालयों (प्राथमिक, प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं कोचिंग संस्थानों सहित) में कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:30 बजे तक ही संचालित होगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे इस अवधि में शैक्षणिक गतिविधियों को सीमित रखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
जिला दंडाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना होगा। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। यह आदेश 26 अप्रैल 2025 को अनुमोदित किया गया और तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग), सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है। साथ ही आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुंगेर क्षेत्र को भी सूचित किया गया है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी के मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखें और विद्यालय प्रबंधन से समय पर सही जानकारी लेते रहें।

Responsive Advertisement