गिद्धौर भाजपा पदाधिकारियों ने नए थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह को अंगवस्त्र और पौधा देकर किया अभिनंदन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 3 अप्रैल 2025

गिद्धौर भाजपा पदाधिकारियों ने नए थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह को अंगवस्त्र और पौधा देकर किया अभिनंदन



गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 3 अप्रैल 2025, गुरुवार : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) गिद्धौर मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने गुरुवार को गिद्धौर थाना परिसर में नए थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्री सिंह का अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीकस्वरूप एक पौधा भी प्रदान किया।

इस अवसर पर गिद्धौर के पूर्व प्रमुख एवं भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शंभू कुमार केशरी, भाजपा गिद्धौर (BJP Gidhaur) मंडल अध्यक्ष राजा बाबू केशरी, महामंत्री शिवशंकर तांती, उपाध्यक्ष सचिदानंद मिश्रा, उपाध्यक्ष अंतर्यामी झा, उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार, उपाध्यक्ष चंदन कुमार केशरी, किसान नेता कुणाल सिंह, अनुसूचित जिला सदस्य मनोज रजक, आईटी सेल प्रमुख डब्लू पंडित, शक्ति केंद्र प्रमुख कृष्णानंद झा, कोल्हुआ पंचायत अध्यक्ष सोनू सिंह तथा सक्रिय सदस्य लाल बहादुर केशरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मुलाकात के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने भी सभी का स्वागत किया और गिद्धौर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस भेंटवार्ता से स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक नेतृत्व के बीच समन्वय की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर प्राप्त हुआ।

Post Top Ad -