गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में उदित होते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में उदित होते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न



गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 4 अप्रैल 2025, शुक्रवार : गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार प्रातः कालीन लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का द्वितीय अर्घ्य भगवान भास्कर एवं छठ मईया को अर्घ्य अर्पित कर विधिवत संपन्न हो गया। इस पावन पर्व के अवसर पर छठ व्रती महिलाओं ने अपने छठ मईया से अपने परिजनों एव क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन कामना की। इस पर्व के दौरान, छठ व्रती महिलाओं ने अपने परिवार के साथ मिलकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।



उन्होंने अपने परिजनों एवं क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस पावन पर्व के अवसर पर, छठ व्रती महिलाओं ने अपने छठ मईया की पूजा-अर्चना की और उनसे अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। बताते चलें कि लोक आस्था के इस महापर्व में सात्विकता, पवित्रता, आत्मशुद्धि एवं लोक आस्था का नदी घाट पर उम्दा उदाहरण देखा गया।


प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में नदी तालाब सहित अन्य जल स्रोत के निकट छठ व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सुखमय जीवन की कामना की। प्रातः कालीन उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व का समापन किया गया।


यह पर्व न केवल धार्मिक महत्व का है, बल्कि यह सामाजिक एकता और सौहार्द का भी प्रतीक है। यहां लोग अपने मतभेदों को भूलकर एक साथ आते हैं और भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करते हैं। यह एक ऐसा अवसर है जब लोग अपनी आस्था और विश्वास के साथ भगवान भास्कर की आराधना करते हैं और उनकी कृपा से अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

Post Top Ad -