गिद्धौर : मौरा गांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसा, अग्निकुंड में गिरे 12 श्रद्धालु, तीन की हालत नाजुक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 8 अप्रैल 2025

गिद्धौर : मौरा गांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसा, अग्निकुंड में गिरे 12 श्रद्धालु, तीन की हालत नाजुक

  • 70 वर्षीय वृद्धा की हालत नाजुक, पटना पीएमसीएच रेफर
  • घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, प्रशासन मौके पर पहुंच जांच में जुटा
  • हादसे के बाद गांव में फैली अफरा-तफरी, पूजा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भगदड़, 12 लोग जलते अग्निकुंड में गिरे, एक दर्जन लोग झुलसे
मौरा/गिद्धौर (Maura/Gidhaur), 8 अप्रैल 2025, मंगलवार : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मौरा गांव में बीते सोमवार की रात चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि भगदड़ के कारण लगभग बारह लोग पूजा स्थल पर बने जलते अग्निकुंड में गिर गए। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग झुलस गए, जिनमें नौ लोगों को मामूली चोटें आईं हैं, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से जल गईं। 

करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। जिसमें 9 लोग मामूली रूप से घायल हुए है। जबकि तीन महिला जलते कुंड में गिरने से बुरी तरह झुलस गई है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां एक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
इन गंभीर रूप से घायल महिलाओं में मौरा गांव की रेणु देवी, उनकी मां मुलखी देवी और एक अन्य महिला शामिल हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

Responsive Advertisement