दिल्ली में भाजपा की जीत पर गिद्धौर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 8 फ़रवरी 2025

दिल्ली में भाजपा की जीत पर गिद्धौर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 8 फरवरी 2025, शनिवार : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की जीत पर भाजपा के गिद्धौर मंडलाध्यक्ष राजा बाबू केशरी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। गिद्धौर पंचमन्दिर के समीप जमकर आतिशबाजी की व मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। 

इस मौके पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शम्भु कुमार केशरी ने कहा कि ये झूठ के सामने सच्चाई की जीत है। विपक्ष ने झूठे वादों और प्रलोभनों के सहारे सत्ता में आने की कोशिश की लेकिन जनता ने उसे करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा यह जीत न केवल भाजपा की नीतियों की जीत है। बल्कि आमजन का विश्वास भी दर्शाती है।
वहीं भाजपा (BJP) नेता कुणाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुफ्त के लुभावने वादों के सामने राज्य के विकास को चुना है। पिछले 15 साल से विकास में पिछड़ रहे दिल्ली प्रदेश में अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।

इस मौके पर भाजपा महामंत्री अंतर्यामी झा, भाजपा कार्यकर्ता गौतम सिंह, मनोज रजक, रविन्द्र यादव, डॉ. संजय मंडल, सोनू सिंह, रंजीत साह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad -