कोल्हूआ/गिद्धौर (Kolhua/Gidhaur), 16 फरवरी 2025, रविवार : पूर्वजों के स्मृति को जीवित रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। इसे लेकर गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ पंचायत के धोबघट गांववासियों ने स्व. कृष्णानंद सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि की स्मृति में साइकिल यात्रा एक विचार की अगुवाई में वृक्षारोपण कर दिवंगत आत्मा को हरित श्रद्धांजलि अर्पित किया। उच्च विद्यालय, धोबघट परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित कर विद्यालय के चारों और पौधारोपण कर लोगो को पूर्वजों के स्मृति को हमेशा यादगार बनाए रखने के लिए पौधारोपण करने की अपील की गई।
साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई के सदस्यों का कारवां अपने लगातार रविवारीय यात्रा के 476वें क्रम में श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर से यात्रा निकाली गई जो सिकरिया गरसण्डा बानपुर होते हुए गिद्धौर प्रखंड के धोबघट ग्राम पहुंची। जहां ग्रामीणों को अपने परिवारिक मौके पर प्रकृति संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया गया।
भाजपा झारखंड के पंचायती राज प्रदेश संयोजक सुमन सिंह ने अपने पिता की स्मृति में रबर प्लांट, अमरूद, महोगनी, पीपल के वृक्ष लगाएं उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। सुमन सिंह ने कहा कि अपने स्मृतिशेष पिता की याद में अगर कोई वृक्ष लगाते हैं तो वह हमें आजीवन उनकी याद दिलाता रहेगा।
इस अवसर पर वन वन पर्यावरण एवं नदी बचाओ संरक्षण समिति के संयोजक कुणाल सिंह, शैलेश भारद्वाज, सचिराज पद्माकर, सीपू परिहार, विवेक कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा, गोलू कुमार, संदीप कुमार सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, काजल कुमार सिंह, अमन परिहार, नीरज कुमार सिंह, धनराज कुमार सिंह, सुभाष शाह, बुद्धू मांझी, सिन्नू कुमार, विमलेश कुमार सिंह, हैप्पी कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रियव्रत कुमार, रणवीर कुमार सहित कई ग्रामीण और छात्र छात्रा उपस्थित रहे।