पूर्व सीएम स्व. चंद्रशेखर सिंह की पत्नी व बांका की पूर्व सांसद मनोरमा सिंह का निधन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 9 दिसंबर 2024

पूर्व सीएम स्व. चंद्रशेखर सिंह की पत्नी व बांका की पूर्व सांसद मनोरमा सिंह का निधन

  • राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक
  • सदाकत आश्रम में दी जाएगी श्रद्धांजलि
  • पटना के दीघा घाट में होगा अंतिम संस्कार

जमुई/पटना/बिहार (Jamui/Patna/Bihar), 9 दिसंबर 2024, सोमवार : जमुई जिला अंतर्गत बरहट प्रखंड के मलयपुर निवासी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की पत्नी व बांका की पूर्व सांसद मनोरमा सिंह (Ex-MP Manorama Singh) का रविवार को पटना स्थित आवास पर निधन हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह के भतीजा पूर्व विधायक सुशील कुमार सिंह के सुपुत्र बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेता डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद मनोरमा सिंह का दाह संस्कार सोमवार को पटना के दीघा घाट में होगा। इसके पूर्व सुबह 9 बजे उनके आवास से उनके पार्थिव शरीर को सदाकत आश्रम ले जाया जाएगा। जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिसके बाद वहां से अंतिम यात्रा दीघा घाट के लिए निकलेगी, जहां उनका दाह संस्कार होगा।
PROMOTIONAL
वहीं पूर्व सांसद मनोरमा सिंह के निधन पर झाझा विधायक दामोदर रावत, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, जीवन सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेता डॉ. राजीव कुमार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवी जी, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, महासचिव श्रीनिवास सिंह, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक दास, मनोज उपाध्याय, रामेश्वर यादव, रमेश पांडेय, पंचू मियां, रामानुज सिंह, मकेश्वर यादव, गाजी शाहनवाज, सुधीर कुमार सिंह, अरुण मिश्रा, शफात अंसारी, जयदेव सिंह, रणजीत सिंह, आस्तिक सिंह सहित उनके समर्थकों और जमुई जिला के राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

Post Top Ad -