पूर्व मंत्री स्व. नरेंद्र सिंह की स्मृति में पार्क एवं स्व. डीएन झा की स्मृति में पुस्तकालय निर्माण की मांग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 22 दिसंबर 2024

पूर्व मंत्री स्व. नरेंद्र सिंह की स्मृति में पार्क एवं स्व. डीएन झा की स्मृति में पुस्तकालय निर्माण की मांग

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 22 दिसंबर 2024, रविवार : सर्वजन कल्याण सेवा समिति की ओर से बिहार सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह को मांग पत्र सौंप कर पूर्व मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र सिंह की स्मृति में जिला मुख्यालय में पार्क का निर्माण कराने का मांग किया गया।

जानकारी देते हुए समिति प्रमुख डॉ. विभूति भूषण ने बताया -
पार्क के निर्माण के साथ साथ आश्रय स्थल का निर्माण कराने का मांग किया गया है। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया था, इसलिए उन्हें हर हाल में समुचित स्थान मिलना चाहिए।
इसके अलावा मांगोबंदर को प्रखंड का दर्जा देने तथा गिद्धौर बाजार में शिक्षाविद स्वर्गीय दयानाथ झा की स्मृति में सार्वजनिक पुस्तकालय का निर्माण कराने का भी मांग किया गया।

Post Top Ad -