– गिद्धौर में पैक्स चुनाव का परिणाम शांति पूर्ण माहौल में कड़ी प्रशासनिक निगरानी के बीच सम्पन्न
– पतसंडा पंचायत एवं मौरा पंचायत सीट पर पुराने का कब्जा
गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 5 दिसंबर 2024, गुरुवार : प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में पैक्स चुनाव मतदान और मतगणना के साथ निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार की कड़ी देखरेख में शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। मतगणना में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी चौकस नजर आए।
प्रखंड में चार पैक्स चुनाव के दौरान रतनपुर पैक्स सीट पर मतगणना उपरांत रतनपुर से पैक्स अध्यक्ष सीट पर रावल यशवंत सिंह उर्फ विकास सिंह प्रत्याशी को 435 एवं निकटतम प्रतिद्वंदी प्रत्याशी विजयेंद्र कुमार सिंह को 420 मत प्राप्त हुए। अंततः रतनपुर पैक्स सीट पर 15 मतों से रावल यशवंत सिंह उर्फ विकास सिंह अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किए गए।
पतसंडा पैक्स सीट पर मतगणना के परिणाम स्वरूप पैक्स अध्यक्ष सीट पर राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू साव को 505 एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रतन कुमार को 355 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार पतसंडा पैक्स सीट पर 150 मतों से राजीव कुमार साव निर्वाचित घोषित किए गए। पिंकू साव ने लगातार यह जीत हासिल की है। मौरा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किष्टो रावत को 319 मत प्राप्त हुआ। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेन्द्र यादव को 238 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार मौरा पैक्स सीट पर 81 मतों से किष्टो रावत निर्वाचित घोषित किए गए। निवर्तमान में भी वहीं इस पद पर काबिज थे।
वहीं गंगरा पैक्स सीट पर प्रत्याशी वशिष्ट कुमार उर्फ छोटे सिंह को 505 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंदी गणेश सिंह को 231 मत प्राप्त हुए। अंततः गंगरा पैक्स अध्यक्ष सीट पर वशिष्ठ कुमार उर्फ छोटे सिंह 274 मतों से विजेता घोषित किए गए। चुनाव परिणाम के बाद सभी विजेता प्रत्याशियों को पैक्स चुनाव में जीत हासिल करने पर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया।
इस मौके पर अंचलाधिकारी आरती भूषण, गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, कृषि पदाधिकारी रामाधार चौधरी, बीसीओ मुकेश कुमार, एमओ शिवपूजन कुमार, राजेश्वर साह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मुस्तैदी से मौजूद रहे।