गिद्धौर–जमुई एनएच पर दो बाईकों की हुई सीधी टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 22 नवंबर 2024

गिद्धौर–जमुई एनएच पर दो बाईकों की हुई सीधी टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

1000898411
1000675767
गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 22 नवंबर 2024, शुक्रवार : गिद्धौर–जमुई एनएच पर राजश्री इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के निकट शुक्रवार को दिन में दो बाइक सवार की आमने सामने की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू, रंजीत कुमार रावत, राजकुमार यादव एवं अन्य ग्रामीणों के सहयोग से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
घायलों की पहचान गिद्धौर प्रखंड के पतसंडा पंचायत निवासी पल्लव कुमार पाण्डेय एवं कोल्हुआ पंचायत के महुलीगढ़ निवासी कैलाश पंडित के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में पल्लव के पैर और चेहरे पर चोट आई है। वहीं कैलाश पंडित के सर में चोट है। दोनों घायलों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया, जहां दोनों इलाजरत हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते गिद्धौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुटी है।

Post Top Ad -