रतनपुर गांव की बेटी राजनंदिनी ने पैक्स अध्यक्ष चुनाव में दर्ज की जीत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 28 नवंबर 2024

रतनपुर गांव की बेटी राजनंदिनी ने पैक्स अध्यक्ष चुनाव में दर्ज की जीत

रतनपुर/गिद्धौर (Ratanpur/Gidhaur), 28 नवंबर 2024, गुरुवार : गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी प्रमोद साह की बेटी राजनंदिनी कुमारी ने पैक्स चुनाव में परचम लहराते हुए जमुई सदर प्रखंड के अमरथ पैक्स सीट से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ससुराल के साथ रतनपुर मायके वासियों को भी गौरवान्वित किया है।
पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी राजनंदिनी ने सबसे कम उम्र की प्रत्याशी और सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीतने वाली प्रत्याशी में अपना नाम दर्ज किया है। राजनंदिनी अमरथ पंचायत के संगथु गांव निवासी सुमन कुमार की पत्नी है। उन्होंने अमरथ पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 533 मतों से जीत हासिल किया है। राजनंदिनी की जीत पर उनके मायके रतनपुर में उत्सवी माहौल है।
राजनंदिनी की जीत पर भीमराज, सुजाता सिंह, पप्पू मंडल, अरुण कुमार, श्रवण कुमार, सुबोध कुमार, जितेंद्र साह, रणधीर साह, संजय साह, पवन साह, संतोष कुमार सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Post Top Ad -