गिद्धौर बाजार में धनतेरस पर रही रौनक, खुब हुई खरीदारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024

गिद्धौर बाजार में धनतेरस पर रही रौनक, खुब हुई खरीदारी

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार : धनतेरस को लेकर गिद्धौर बाजार में बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक एवं जेवरात के दुकानों में खुब रौनक रही। धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीददारी की। इसे धन त्रयोदशी व धन्वंतरि जयंती के नाम से भी लोग जानते हैं। धनतेरस को धन की देवी के उत्सव का प्रारंभ होने की मान्यता से लोग मानते आ रहे हैं।
धनतेरस पर पूजा करने से होता है धन लाभ
ऐसा माना जाता है कि इस दिन लोग नए सामान की खरीदारी कर उनकी पूजा करते हैं, व दीपावली के पूर्व धनतेरस त्योहार लोग बड़े उत्साह से मनाते हैं। इस दिन से घरों में माता लक्ष्मी का पूजन आरंभ हो जाता है।
इस दिन सोना, चांदी व बर्तनों की खरीदारी कर पूजा करने से धन का लाभ होता है। इसलिए लोग धनतेरस पर खूब खरीदारी करते हैं गिद्धौर बाजार में धनतेरस पर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक एवं ज्वेलरी की दुकानों में आभूषण की ख़रीददारी को लेकर लोगों की भारी भीड़ देखी गयी।
चांदी की मूर्तियों के साथ सिक्कों की रही मांग
धनतेरस पर सबसे अधिक लोगों ने बर्तनों की खरीदारी की। वहीं बिजली उपकरणों की दुकानों पर भी लोगों ने जरूरत के सामानों की खरीदारी की। धनतेरस पर बर्तनों के साथ लोगों ने सोने–चांदी के आभूषण एवं मां लक्ष्मी व गणेश भगवान की चांदी की मूर्ति व सिक्कों की मांग रही।
धनतेरस पर खूब हुई झाड़ू की बिक्री
बढ़ती महंगाई से लोगों के जेबों पर भी प्रभाव पड़ा है। इसलिए बाजार में महंगे सामानों की मांग नहीं रही। त्योहार पर शगुन के तौर पर छोटे सामानों की खरीदारी लोग करते दिखे। वहीं इस अवसर पर झाड़ू की भी खूब बिक्री हुई। धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है।

Responsive Advertisement