मौरा : "एक पौधा मां के नाम" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण व हरियाली का दिया गया संदेश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 23 सितंबर 2024

मौरा : "एक पौधा मां के नाम" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण व हरियाली का दिया गया संदेश

 
मौरा/गिद्धौर (Maura/Gidhaur), 23 सितंबर 2024, सोमवार : प्रखंड मुख्यालय के मौरा पंचायत भर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पर्यवेक्षिका सोनी रेखा द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा सही पोषण देश रौशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका सोनी रेखा एवं आंगनबाड़ी सेविका नीलम झा की मौजूदगी में राष्ट्रीय पोषण माह के स्वस्थ जीवनशैली में पौष्टिक आहार एवं उचित पोषण के महत्व को लेकर चर्चा करते हुए पोषक क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को जागरुक किया गया।

साथ ही स्वस्थ्य एवं पौष्टिक आहार के प्रति रैली एवं प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण संबंधित आहार की पोषक क्षेत्र के ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र अंतर्गत पोषक क्षेत्र के बच्चों को इंद्रधनुष के रंगों के समान थाली में सतरंगी भोजन लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की पर्यवेक्षिका सोनी रेखा ने कहा -
स्वस्थ शरीर के निर्माण में पोषण युक्त आहार को दिनचर्या में शामिल करना वर्तमान जीवन शैली में बेहद जरूरी है। ताकि बच्चे एवं पोषक क्षेत्र की महिलाएं स्वस्थ रह सकें एवं उनके स्वास्थ्य की रक्षा हो सके। 
मौके पर एक पौधा मां के नाम पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लोगों को दिलाया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका गीता देवी, पर्यवेक्षिका प्रीति कुमारी, कविता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, नीलू कुमारी, वंदना कुमारी, गीता कुमारी, मनोरमा कुमारी के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे।

Post Top Ad -