गिद्धौर : राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनने पर नरेश यादव का किया गया सम्मान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 2 सितंबर 2024

गिद्धौर : राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनने पर नरेश यादव का किया गया सम्मान

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 2 सितंबर 2024, सोमवार : गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत के थरघटिया गांव निवासी नरेश यादव को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसपर गिद्धौर स्थित पंचमंदिर परिसर में राजद कार्यकर्ताओ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता पतसंडा पंचायत के पूर्व मुखिया दिलीप रविदास द्वारा किया गया। इस मौके पर राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव नरेश यादव को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय की धाराओं को आगे बढ़ाया और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा मुझे जिम्मेदारी दी गई है मैं उसे ईमानदारी पूर्वक निभाऊंगा। साथ ही जमुई व पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करूंगा।
समारोह में झाझा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र यादव, चकाई के राजद के कद्दावर नेता विजय शंकर यादव, भूषण यादव, नरेश यादव, उपेन्द्र यादव, शेखावत अली, उपेंद्र यादव, लखन यादव, रंजीत यादव, मुश्ताक अंसारी, प्रमोद यादव, सत्यनारायण यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Responsive Advertisement