गिद्धौर : जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जकीर खां का हुआ इंतकाल, लोगों ने जताया शोक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 28 सितंबर 2024

गिद्धौर : जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जकीर खां का हुआ इंतकाल, लोगों ने जताया शोक

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 28 सितंबर 2024, शनिवार : जनता दल यूनाइटेड के गिद्धौर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जकीर खां का बीते गुरुवार की देर रात इंतकाल हो गया। वो 75 वर्ष के थे। उनके निधन से गिद्धौर प्रखंड भर के जदयू कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

बताया जाता है कि जकीर खां मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे एवं प्रखंड क्षेत्र में जदयू को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में अपनी मजबूत भूमिका निभाया करते थे। बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उन्होंने बीते गुरुवार की देर रात गिद्धौर स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली।
उनके इंतकाल पर झाझा विधायक दामोदर रावत, जदयू नेता शैलेंद्र कुमार, जिला जदयू नेता पंकज सिंह, पतसंडा मुखिया ललिता देवी, जसीम खां, कैप्टन रावत, वर्तमान जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेका सिंह, अशोक केशरी, समाजसेवी दिवाकर सिंह, पन्ना सिंह, गुरुदत्त प्रसाद, झुन्नू खां, मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम सहित कई समाजसेवियों व जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक जताया।

Post Top Ad -