गिद्धौर : डायट सेंटर में जिलास्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 21 सितंबर 2024

गिद्धौर : डायट सेंटर में जिलास्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 21 सितंबर 2024, शनिवार : राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर गिद्धौर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को जिलास्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाराजा चंद्रचूड़ विद्या मंदिर गिद्धौर, प्लस टू उत्क्रमित हाई स्कूल शिवमंदिर बलियाडीह, बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय झाझा, प्लस टू हाई स्कूल चांय, महात्मा गांधी हाई स्कूल झाझा, प्लस टू कुमार हरिशंकर उच्च विद्यालय केशोपुर, प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय सबलबीघा सिकंदरा, प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिमरिया सिकंदरा एवं प्लस टू कृत्यानंद उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मलयपुर के छात्र–छात्राओं के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डायट प्राचार्य डॉ. नवेद हसन खान, वरीय व्याख्याता सचिन कुमार भारती व मौजूद गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रोल प्ले में एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित थीम पर बच्चों ने प्रस्तुति दी। लोक नृत्य प्रतियोगिता में गायन और नृत्य दोनों एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित थीम पर प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने मौजूद लोगों को कभी विस्मित तो कभी तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विजेता प्रतिभागियों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया गया। मौके पर डायट की व्याख्याता वंदना कुमारी, श्वेता कुमारी, डॉ. सुधीर कुमार, रश्मि कुमारी सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Responsive Advertisement