गिद्धौर के सरकारी अस्पताल में टीबी मरीजों की अब ट्रूनेट मशीन से होगी जांच - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 14 अगस्त 2024

गिद्धौर के सरकारी अस्पताल में टीबी मरीजों की अब ट्रूनेट मशीन से होगी जांच

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 14 अगस्त 2024, बुधवार : गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मरीजों के स्वास्थ्य जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्रूनेट मशीन से टीबी रोग से ग्रसित मरीजों की जांच की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। यह जानकारी दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि इस इलाके के टीबी रोग से ग्रसित मरीजों के लिए यह एक राहत की खबर है। उन्हें अब टीबी रोग की जांच हेतु सदर अस्पताल नही जाना पड़ेगा।
दरअसल राज्य यक्ष्मा विभाग के आदेशानुसार बीएमएसआईसीएल ने इसे सुचारू रूप से जारी करने के लिए जिले के कई अस्पतालों में ट्रूनेट मशीन की सुविधा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रारंभ की है। यह मशीन टीबी के संभावित मरीज के जांच के बेहतर विकल्प है।
उन्होंने आगे बताया दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर क्षेत्र अंतर्गत टीबी के मरीजों के इलाज की मुफ्त सुविधा यहां उपलब्ध है। यहां टीबी के मरीजों को मुफ्त दवा भी दी जाती है।
वहीं टीबी मरीजों के जांच हेतु विभाग द्वारा लैब टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार एवं न्यूटन कुमार को उक्त मशीन के उपयोगके लिए एसटीएलएस सुमित कुमार द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।

Responsive Advertisement