जमुई पहुंचे जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर, बता दिए जदयू-राजद का भविष्य - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 14 अगस्त 2024

जमुई पहुंचे जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर, बता दिए जदयू-राजद का भविष्य

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 14 अगस्त 2024, बुधवार : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर 12 अगस्त सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर जमुई पहुंचे। जिले में पहुंचते ही हजारों लोगों ने उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया। जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आई हजारों की संख्या में महिलाओं ने प्रशांत किशोर का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने हजारों लोगों को संबोधित करते हुए किया।
जमुई नगर परिषद के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करने के बाद उन्होंने नगर पंचायत सिकंदरा में जन सभा को संबोधित किया। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में भ्रमण के लिए निकले प्रशांत किशोर ने बिहार में जन सुराज के द्वारा चलाए जा रहे मुहिम के बारे में बताई।
प्रशांत किशोर ने जमुई में प्रेस वार्ता के दौरान दावा किया कि 2025 विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता राजद, जदयू और भाजपा को नकार देगी। साथ ही साथ जदयू पर कहा की 2025 में नीतीश बाबू को 20 सीट भी नहीं मिलेगी।
प्रशांत किशोर ने जदयू पर हमला बोलते हुए कहा -
नीतीश अकेले लड़े या भाजपा – राजद के साथ, जनता 20 सीट भी नहीं देने वाली। 2015 में तो हमने कंधा लगाया था और मदद किया था तो महागठबंधन की सरकार बन गई थी। फिर 2020 में 42 सीट आया था, लेकिन इस बार परिणाम बिलकुल विपरित होगा और इस बार जनता राजद और जदयू को उखाड़ फेंकेगी।

प्रशांत किशोर ने आगे राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद को पत्र निकालकर अपने लोगों को रोकना पड़ रहा है। पत्र में कहा जा रहा है कि लालू जी के विचारों का सम्मान करते हैं तो पार्टी छोड़ कर नहीं जाइए। इसका मतलब क्या हुआ अब राजद के नेता तेजस्वी के नाम पर रुकने नहीं वाले हैं। पत्र निकालकर राजद वाले अपने नेता को रोक रहें है। राजद 2025 में कोई फैक्टर ही नहीं हैं।इसलिए 2025 विधानसभा चुनाव मुख्य रूप से जन सुराज और एनडीए (NDA) के बीच होने वाला है।


Post Top Ad -