गिद्धौर : गिद्धौर प्रखंड कार्यालय में उपविकास आयुक्त ने वृक्षारोपण कर दिया हरियाली का संदेश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 15 अगस्त 2024

गिद्धौर : गिद्धौर प्रखंड कार्यालय में उपविकास आयुक्त ने वृक्षारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 15 अगस्त 2024, गुरुवार : उपविकास आयुक्त सुमित कुमार द्वारा गिद्धौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को वृक्षारोपण कर लोगों को हरियाली का संदेश दिया गया।
इस मौके पर उपविकास आयुक्त सुमित कुमार के साथ जीविका डीपीएम संजय कुमार, बीडीओ सुनील कुमार, अंचलाधिकारी आरती भूषण, बीपीआरओ अपराजिता सुमन, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा विपिन कुमार, प्रखंड प्रमुख पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
इस मौके पर उपविकास आयुक्त सुमित कुमार ने मुख्यालय परिसर में उपस्थित प्रखंड पदाधिकारियों कर्मियों एवं ग्रामीणों से कहा -
आधुनिकता के इस युग मे पर्यावरण को नियंत्रण करने का एक मात्र विकल्प वृक्षारोपण है। हरे वृक्ष लगाकर ही हम वातावरण को शुद्ध एवं नियंत्रित रख सकते हैं।

उन्होंने पर्यावरण नियंत्रण को लेकर व बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम करने के लिए एक एक वृक्ष अवश्य लगाएं।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि पर्यावरण अस्थिरता को कम करने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है।
वहीं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विपिन कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में सुख सुविधाओं के साधन जुटाने के लिये लिए मनुष्य ने प्राकृतिक संसाधनों का जितना दोहन किया है। आज उसके विनाशकारी व दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि जरूरत है आज के समय मे अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण की तभी भौगोलिक वातावरण को संयमित व संतुलित किया जा सकता है।

Responsive Advertisement