गिद्धौर : सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित, रिकॉर्ड बनाए रखने का लक्ष्य - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 28 अगस्त 2024

गिद्धौर : सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित, रिकॉर्ड बनाए रखने का लक्ष्य

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 28 अगस्त 2024, बुधवार : गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक पंच मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी मंडलाध्यक्ष मिथलेश सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी कार्यक्रम प्रभारी के रूप में शामिल हुए।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए दुर्गा प्रसाद केशरी ने कहा कि गिद्धौर के हर बूथों पर कम से कम 250 सदस्य बनाया जाए, ताकि वर्ष 2014 में सदस्यता से पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी रहे। हम अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पुनः अपने स्थान पर काबिज रह सके। वहीं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष शम्भू कुमार केशरी, महामंत्री शिवशंकर तांती, अन्तर्यामी झा, प्रखंड उपाध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्रा, राजीव साव, मंत्री प्रभाकर कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख विकास कुमार, लालमोहन सिंह, दिगंबर झा, वरिष्ठ नेता अरुण बाबू, धीरेन्द्र पाण्डेय, मनोज रजक, सोनू सिंह सहित भाजपा के सभी मंच एवं मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Responsive Advertisement