गिद्धौर से जमुई जाने वाले कोल्हुआ-दाबिल बायपास सड़क पर लग रहा घंटों जाम, राहगीर हो रहे परेशान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 5 जुलाई 2024

गिद्धौर से जमुई जाने वाले कोल्हुआ-दाबिल बायपास सड़क पर लग रहा घंटों जाम, राहगीर हो रहे परेशान

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 5 जुलाई 2024, शुक्रवार : गिद्धौर से कोल्हुआ होते हुए जमुई तक जानेवाली बाईपास मार्ग शुक्रवार की सुबह एक घंटे तक जाम रहा।कोल्हुआ व दाबिल बाईपास मार्ग पर बालू बंदोबस्त स्टॉक से बालू लाद कर जा रहे भारी मालवाहक वाहनों के सड़क पर अत्यधिक आवगमन से कोल्हुआ से लेकर दाबिल तक मालवाहक ट्रकों की यहां लंबी कतार लग गयी।

ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि शुक्रवार के दिन दाबिल स्टॉक घाट से बालू लादकर जा रहा मालवाहक ट्रकों के गिद्धौर कोल्हुआ बायपास सड़क के कोल्हुआ गांव से दाबिल के निकट अधिक संख्या में आवगमन से सड़क पर भीषण जाम लग गया। जिसकी वजह से पठन-पाठन को ले निजी विद्यालय जाने वाले दर्जनों बच्चे जाम की वजह से स्कूल बस के नहीं आने से स्कूल भी नहीं जा सके। वहीं वाहनों के अत्यधिक दवाब के कारण बायपास सड़क की स्थिति भी बद से बदतर हो गयी है। वहीं इस सड़क पर आवगमन ठप पड़ जा रहा है जिससे क्षेत्र वासियों को हर रोज लग रहे यहां जाम की वजह से काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है।
कई यात्री वाहन घंटों जाम में फंसे रहे, सड़क जाम नहीं टूटने पर सभी यात्री अपना अपना सामान उठा पैदल ही गंतव्य स्थान को बमुश्किल से किसी अन्य मार्ग से जाते देखे गये। लेकिन जाम की स्थिति जस की तस बनी रही। स्थिति यह है कि सड़क के जाम हो जाने की वजह से यहां इस सड़क पर दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। क्षेत्र वासियों ने इस बाईपास सड़क पर हर रोज लग रहे जाम की समस्या से स्थानीय प्रशासन को निजात दिलाने की मांग की है।

इस जाम की समस्या के निदान को लेकर अंचलाधिकारी आरती भूषण से पूछे जाने पर उन्होंने कहा - 
जाम की समस्या के निदान को ले स्थानीय पुलिस प्रशासन के गश्ती दल एवं खनन विभाग को अवगत कराते हुए जाम की समस्या का जल्द निदान निकाला जाएगा।

Responsive Advertisement