झाझा में समाजवादी नेता शिवनंदन झा की प्रतिमा का होगा अनावरण, एमएलए दामोदर रावत ने दी जानकारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 28 जुलाई 2024

झाझा में समाजवादी नेता शिवनंदन झा की प्रतिमा का होगा अनावरण, एमएलए दामोदर रावत ने दी जानकारी

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 28 जुलाई 2024, रविवार : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समाजवादी नेता एवं झाझा विधानसभा से विधायक रहे स्व. शिवनंदन झा की प्रतिमा का अनावरण आगामी 4 अगस्त को झाझा में किया जायेगा। यह जानकारी झाझा विधायक दामोदर रावत (Jhajha MLA Damodar Rawat) ने गिद्धौर स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि स्व. झा एक समाजवादी नेता थे। राष्ट्रीयस्तर पर चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने गांधी जी के नेतृत्व में भाग लिया था। देश को आजाद कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वहीं जेपी सेनानी लक्ष्मण झा ने कहा कि समाजवादी आंदोलन में डॉ. राम मनोहर लोहिया एवं लोकनायक जयप्रकाश के साथ उन्होंने भाग लिया। स्व. झा ने झाझा में अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए 34 बार जेल गए और अंदर की यातनाएं सहीं। उसके बाद फिर झाझा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री भी रहे। झाझा विधायक दामोदर रावत के प्रयास से उनकी प्रतिमा का स्थापित की जा रही है।

इस मौके पर जदयू जिला महासचिव जयनंदन सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार रावत, पूर्व जीप अध्यक्ष ब्रह्मदेव रावत के अलावे कई अन्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -