गिद्धौर : रतनपुर में घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे सास–ससुर और बेटे को पीटकर किया घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 1 जुलाई 2024

गिद्धौर : रतनपुर में घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे सास–ससुर और बेटे को पीटकर किया घायल

रतनपुर/गिद्धौर (Ratanpur/Gidhaur), 1 जुलाई 2024, सोमवार : गिद्धौर प्रखंड एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव में बीते शुक्रवार की देर रात घरेलू विवाद को सुलझाने पहुंचे सास-ससुर और अपने पुत्र को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद घटना की जानकारी गिद्धौर थाना की पुलिस को दी गई। फिर तीनों घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा तीनों का इलाज किया गया। घायलों में खैरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी मसूदन यादव और उनकी पत्नी जलसी देवी शामिल है। जबकि रतनपुर गांव निवासी विजय यादव के पुत्र प्रदीप कुमार भी घायल हुआ है।
PROMOTIONAL 
घायल मसूदन यादव ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी रतनपुर गांव निवासी विजय यादव के साथ हुई थी। कुछ दिनों से उनकी पुत्री के साथ विजय यादव यानी उनके दामाद द्वारा मारपीट की जा रही थी। जिसकी सूचना उन्हें मिली तो वह अपनी पत्नी के साथ बेटी के घर पहुंचे थे। शुक्रवार को दिन में पंचायत भी हुई थी। पंचायत के दौरान मामला को सुलह कर दिया गया था। पंचायत की सारी शर्तों को उनके दामाद विजय यादव ने मान लिया था।
PROMOTIONAL 
उसके बाद वे घर में सोए हुए थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत होकर विजय यादव आया और सोये अवस्था में ही तेज धार हथियार से अपने ससुर पर वार कर घायल कर दिया। फिर सास को भी पीट कर घायल कर दिया। उसके बाद अपने पुत्र की भी पिटाई कर दी। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में  जुटी हुई है। 

Post Top Ad -