जमुई : जन सुराज बुद्धिजीवी मंच की हुई बैठक, प्रशांत किशोर के संवाद को घर-घर तक पहुंचाने का लिया संकल्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 1 जुलाई 2024

जमुई : जन सुराज बुद्धिजीवी मंच की हुई बैठक, प्रशांत किशोर के संवाद को घर-घर तक पहुंचाने का लिया संकल्प



जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 30 जून 2024, रविवार : जमुई शहर के महिसौड़ी मोहल्ला स्थित निजी भवन में जन सुराज बुद्धिजीवी मंच की बैठक आयोजित की गई , जिसमें संगठन को सजीव किए जाने का निर्णय लिया गया।


अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि के जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना है। वे बिहार की बेहतरी के साथ यहां क्रांतिकारी बदलाव के लिए मुहिम चला रहे हैं। इसी कड़ी में पदयात्रा कार्यक्रम गतिशील है। उनका इरादा चुनाव में सजग और सचेत व्यक्ति को जनप्रतिनिधि बनाना है ताकि स्थानीय समस्याओं का त्वरित ढंग से निराकरण हो सके। प्रशांत किशोर बिहार वासियों के लिए लूट-खसोट की जगह अंतिम उम्मीद के रूप में उदित हुए हैं। विधायक और सांसद बनने की जगह राज्य के विकास के लिए उनका समर्थन लाजिमी है। युवाओं को जोड़कर प्रदेश की प्रगति उनकी कल्पना है।


उन्होंने प्रखंड वार मीटिंग कर के जन सुराज को घर-घर पहुंचाए जाने का ऐलान करते हुए कहा कि प्रखंड समिति का गठन और एक करोड़ सदस्य बनाने का कार्य संगठन की प्राथमिकता होगी। जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर नए विचारधारा को आत्मसात किया जाना है ताकि विकास की गति और तेज हो सके। अब लोगों को खैरात नहीं वरन आविष्कार चाहिए जो प्रशांत किशोर की सोच से ही संभव है। बिहारवासी प्रशांत किशोर के 243 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं और उन्हें सत्तासीन करने मन बना  रहे हैं। बिहार को अगले दस वर्षों में दस अग्रणी राज्यों में नामित करने के उनके सपनों को साकार करने के लिए जनता जन सुराज को सत्ता में लाने हेतु संगठित हो रही है। श्री सिंह ने अगामी 2 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी का गठन किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि अब परिवर्तन का समय आ गया है। इसके लिए डंका बजने लगा है। रणभेरी सजने लगी है। जनता प्रशांत किशोर को ताकतवर बनाए और नए बिहार के निर्माण में योगदान दे।



जन सुराज के समर्थक अशोक कुमार सिन्हा ने बैठक के मंच का संचालन करते हुए कहा कि इस चमत्कारिक संगठन का हिस्सा बनने का अवसर मिला है जो हम सबों के लिए सम्मान की बात है। बिहार के नव निर्माण के लिए कार्य करना है। इसके लिए तन, मन और धन से जुटना होगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार से सिर्फ लोगों का पलायन नहीं हुआ है अपितु यहां से प्रतिभा भी भाग रही है। उन्होंने इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत करने की अपील की।


जन सुराज के समर्थक सूर्या वत्स, अधिवक्ता श्याम सुंदर तांती, शिक्षाविद मो. खुर्शीद आलम, गुंजन कुमार सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, प्रताप सिंह, प्रिंस कुमार, गुड़िया कुमारी, श्रीयंका कुमारी, संगीता कुमारी, मंजीत कौर, सुनीता कुमारी सहित अन्य लोग बैठक में उपस्थित थे।

Post Top Ad -