बरहट : साइकिल यात्रा एक विचार द्वारा यातायात थाना मलयपुर में किया गया वृक्षारोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 1 जुलाई 2024

बरहट : साइकिल यात्रा एक विचार द्वारा यातायात थाना मलयपुर में किया गया वृक्षारोपण

बरहट/जमुई (Barahat/Jamui), 1 जुलाई 2024, सोमवार : जमुई जिला को हराभरा बनाने के उद्देश्य से साईकिल यात्रा एक विचार द्वारा संचालित साप्ताहिक रविवारीय यात्रा के क्रम में 443वें यात्रा के दौरान यातायात थाना मलयपुर में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

मौके पर साइकिल यात्रा एक विचार के संस्थापक एवं सक्रिय सदस्य हरेराम कुमार सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनियाभर में ग्लेशियर पिघल रहा है। इससे पर्यावरण असंतुलित हुआ है। पर्यावरण असंतुलन के कारण प्राकृतिक आपदायें मानव जीवन को प्रभावित कर रही है।दिल्ली का तापमान 51°C, अमेरिका के न्यूयार्क में भी प्रचंड गर्मी हो गया था। आस्ट्रिया, इंग्लैण्ड में तापमान 36°C, ग्रीस में तापमान 45°C होने के कारण पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए। ग्लोबल वार्मिंग मानव जीवन के लिए खतरनाक है। 

सदस्य अजीत कुमार के द्वारा बताया गया कि अभी भी दिल्ली में पीने योग्य पानी की किल्लत है। सरकार के साथ साथ आम नागरिकों को भी जागरूक होना होगा। भविष्य के लिए प्रत्येक घर में वर्षा जल संग्रह करना होगा। वर्षा के जल संचयन से ही संसार में जल संकट दूर होगा। 
(साइकिल यात्रा एक विचार के सदस्यगण)
वरिष्ठ सदस्य शेषनाथ राय ने लोगों से अपील करते हुए समझाया कि वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण प्राकृतिक ऑक्सीजन कम हुआ है। इसके साथ ही प्राकृतिक आपदायें बादल फटना, चक्रवात,भीषण बारिश, बाढ़, भूस्खलन इत्यादि संसार के मानव को प्रभावित कर रहा है। 

अमेरिका के टेक्सास में भीषण बवंडर एवं वर्षा के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए। विकसित देश चीन में अतिवृष्टि से भयंकर बाढ़ आ गई। इसमें 2 लाख मानव जीवन प्रभावित हुए। ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से बचने हेतु संसार में प्रत्येक मानव को घरों के आसपास 5 पेड़ अवश्य लगाना होगा। अन्यथा भविष्य में मानव जाति संसार से लुप्त हो जायेगी।
PROMOTIONAL 
मॉडल थाना मलयपुर के दरोगा प्रेमरंजन सर ने युवाओं पर केंद्रित करते हुए बताया कि शराब, ड्रग्स, गाँजा, हीरोइन, हफीम, चरस इत्यादि का सेवन युवा कर रहे हैं।मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने हेतु वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना होगा। युवाओं से अपील किया गया कि आपलोग अपने पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक कार्य से अवश्य जुड़े।

पर्यावरण संरक्षण के सहयोगी दल में कार्यक्रम में यातायात मॉडल थाना के प्रेम रंजन कुमार, मुकेश कुमार, साइकिल यात्रा के सदस्य शेषनाथ रॉय, आकाश कुमार, अजीत कुमार, संजय कुमार, राहुल ऋतुराज, हरेराम कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

Post Top Ad -