गिद्धौर/जमुई। महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर के शिक्षक एवं हिंदी साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले कवि, गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर निवासी विनय अश्म की पहली पुण्यतिथि उनके पुत्र सुधांशु कुमार सिन्हा, परमानंद पुरुष एवं मधुर चांद के देखरेख में निवास स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया।
इस मौके पर रामाश्राम सत्संग का अयोजन किया गया। जिसमें आए साधकों ने सत्संग के माध्यम से गूढ़ ज्ञान प्रदान किया। वहीं विनय अश्म की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व की चर्चा की गई। साथ ही लोगों के बीच भोज का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि देने वालों में सुषमा तेजी, उपमा कुमारी, कल्पना कुमारी, नवीन कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार सिन्हा, अष्टम, संगीता वर्मा, प्रीति भारती, अभिज्ञान, अभिनव, पुण्य प्रसून, नीलकमल, डायमंड, प्रीति सिन्हा, शानू, अतिशा, निमिषा, किशोर प्रसाद गुप्ता उर्फ मुशंडी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
बता दें कि विनय अश्म का निधन बीते वर्ष 84 साल की आयु में हो गया।वे जिंदादिल और बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में उन्होंने कई पीढ़ियों को ज्ञानदान दिया और वर्ष 1999 में सेवानिवृत हुए। 'लेकिन' पत्रिका के माध्यम से हाशिए के कलमकारों को उन्होंने मंच प्रदान किया। उनकी साहित्यिक पत्रकारिता लोक कल्याण में प्रभावशाली रही।