गिद्धौर : ढोलकटवा गांव में परिवारिक कलह में युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 29 जुलाई 2024

गिद्धौर : ढोलकटवा गांव में परिवारिक कलह में युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 29 जुलाई 2024, सोमवार : गिद्धौर प्रखंड एवं थाना क्षेत्र के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के ढोलकटवा गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव के पुत्र नवीन कुमार द्वारा पारिवारिक कलह में आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।
मृतक नवीन बीए का छात्र था, रविवार की देर रात किसी बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर छात्र किऊल जसीडीह रेलखंड के चौरा रेलवे हॉल्ट के रेलवे लाइन के निकट ट्रेन के आगे आकर जान दे दी।
फाइल फोटो 
इधर इस घटना की सूचना गिद्धौर पुलिस को मिलते ही परिजनों को जानकारी देते हुए मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर।दिया गया है।

इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया -
मामला परिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है मामले को ले प्रशासनिक अनुसंधान जारी है।

Post Top Ad -