गिद्धौर : जनसंघ व भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता बोढ़न केशरी का 102 वर्ष की आयु में निधन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 21 जून 2024

गिद्धौर : जनसंघ व भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता बोढ़न केशरी का 102 वर्ष की आयु में निधन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 21 जून 2024, शुक्रवार : गिद्धौर के जानेमाने व्यवसायी व समाज के प्रबुद्ध नागरिक ब्रह्मदेव केशरी उर्फ बोढ़न केशरी का शुक्रवार की अहले सुबह 3:30 बजे देहावसान हो गया। वे 102 वर्ष के थे एवं बढ़ती आयु के साथ गिरते स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे थे। ब्रह्मदेव केशरी उर्फ बोढ़न जी जनसंघ के स्थापना काल से ही सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़े रहे और बाद में भारतीय जनता पार्टी के गिद्धौर मंडल में भी अपना समर्पित योगदान दिया। इन वजहों से उन्हें भाजपा में गिद्धौर के आडवाणी की उपाधि दी गई।
PROMOTIONAL 
ब्रह्मदेव केशरी उर्फ बोढ़न जी चकाई के पूर्व विधायक स्व. फाल्गुनी यादव, स्व. कुमार सुरेन्द्र सिंह, स्व. गुलाब रावत जैसे बड़ी हस्तियों के कारीबियों में शामिल रहे। उनके निधन से क्षेत्र भर में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार गिद्धौर के मुक्ति घाट पर किया गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
PROMOTIONAL 
ब्रह्मदेव केशरी उर्फ बोढ़न जी के निधन पर भाजपा नेता मनीष कुमार पांडेय, भाजपा के गिद्धौर मंडलाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुशांत साईं सुंदरम, ग्राम पंचायत राज पतसंडा की मुखिया ललिता देवी, पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू, पूर्व सरपंच आनंदिता शर्मा, लोजपा (आर) के गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष सुमन पांडेय सहित अन्य बुद्धिजीवियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

Responsive Advertisement