महेंद्र मिसिर की नगिनिया को नए कलेवर में आम्रपाली दुबे संग लेकर आ रही हैं सिंगर प्रिया मल्लिक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 13 जून 2024

महेंद्र मिसिर की नगिनिया को नए कलेवर में आम्रपाली दुबे संग लेकर आ रही हैं सिंगर प्रिया मल्लिक


मनोरंजन डेस्क | रिपोर्ट - अनूप नारायण : आज से लगभग एक सदी पहले भोजपुरिया क्षेत्र में एक मशहूर पूरबी सम्राट हुआ करते थे महेंद्र मिसिर , उनकी कुछ रचनाएं ऐसी थीं जिनके जोड़ का दूसरा काव्य, गीत-संगीत दुबारा कोई नहीं बना पाया । उनके द्वारा रचित एक मशहूर पूरबी सॉन्ग नगिनिया को पुनः रिक्रिएट कर अपनी आवाज़ देने का काम किया है मशहूर फोक सिंगर प्रिया मल्लिक ने ।

प्रिया मल्लिक का अभी हाल फिलहाल में ही रिलीज हुआ सॉन्ग हाथी लेबे घोड़ा लेबे काफी वायरल हुआ था जिसमें बिग बॉस से चर्चित हुए दीपक ठाकुर नज़र आये थे। प्रिया मल्लिक अपनी वेरिएशन, विविधतापूर्ण और एक्सपेरिमेंटल वॉयस के लिए संगीत जगत में मशहूर हैं । किसी भी गाने को मिली उनकी आवाज़ एक अलग ही फील गुड श्रोताओं और दर्शकों को कराती हैं।

प्रिया मल्लिक की आवाज़ में रिकॉर्ड हुआ यह नगिनिया गीत आगामी 14 जून को टीसीरिज चैनल से रिलीज किया जाएगा। वैसे तो इसके बोल महेंद्र मिसिर के हैं लेकिन इसमें कुछ एडिशनल लिरिक्स पंकज नारायण ने भी लिखे हैं। इस वीडियो एलबम के क्रियेटर पंकज नारायण ही हैं।

नगिनिया सॉन्ग एक बेहद खूबसूरत भोजपुरीया पूरबी सॉन्ग है जिसको दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने की संभावना है । इस वीडियो सॉन्ग में प्रिया मल्लिक के साथ मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी नज़र आने वाली हैं । 2024 के आम चुनावों के बाद यह पहला मौका है जब आम्रपाली दुबे का कोई प्रोजेक्ट रीलीजिंग के लिए शेड्यूल हुआ है । प्रिया मल्लिक के साथ उनकी इस जोड़ी को देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है ।

टीसीरिज म्यूजिक के प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव ने इस नगिनिया सॉन्ग के बारे में बात करते हुए बताया कि टीसीरिज कम्पनी ने इस गाने की भव्यता को बढ़ाने और वीडियो में डेप्थ देने के लिए अपूर्वा बजाज को इस गाने के लिए अनुबंधित किया है । अपूर्वा बजाज ने इस गाने को फिल्माने में शानदार काम किया है और उसका आउटपुट भी जबरदस्त निकलकर आया है । इस गाने की शूटिंग उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में की गई है ।

प्रिया मल्लिक के द्वारा गाये गए इस नगिनिया सॉन्ग के म्यूजिक डायरेक्टर हैं एल के लक्ष्मीकांत, प्रोडक्शन किया है सोनू पाण्डेय ने। इस वीडियो एलबम के क्रियेटर हैं पंकज नारायण । यह गाना टीसीरिज के हम भोजपुरी चैनल पर आगामी 14 जून को रिलीज होगा ।

Responsive Advertisement