गिद्धौर में 43 डिग्री के पार जा पहुंचा पारा, भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 29 मई 2024

गिद्धौर में 43 डिग्री के पार जा पहुंचा पारा, भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 29 मई 2024, बुधवार : गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में इन दिनों सूर्य के बढ़ते तपिश के कारण इस भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस इलाके के ग्रामीण दिन प्रतिदिन सूर्य के बढ़ते ताप के कारण बदलते मौसम में डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। भीषण गर्मी में तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर चुका है, तो वहीं राह चलते आम लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए भी इस गर्मी में इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
गर्मी का असर इस कदर आम जन जीवन पर हावी है कि लोग अपने जरूरी कार्यों को छोड़कर इस भीषण गर्मी में बाजार, कार्यालय, बैंक सहित अन्य निजी संस्थानों में अपने दैनिक कार्यों को लेकर भी आने जाने में परहेज कर रहे हैं। वहीं इस दौरान अपने गले की प्यास बुझाने के लिए भी इधर उधर राहगीरों को हांथ पैर मारना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में जहां लोग हिट वेव के कारण लू के शिकार होने लगें, तो वहीं प्रसासनिक स्तर से रोजमर्रा के कार्यों को ले बाजार आने जाने के क्रम में आम राहगीरों एवं ग्रामीणों को अपने गले की प्यास बुझाना भी एक बड़ी समस्या हो गयी है।
PROMOTIONAL 
बताते चलें कि प्रशासनिक स्तर पर गिद्धौर मुख्यालय के बाजारों में इन आम ग्रामीणों के प्यास बुझाने के लिए एक भी प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गयी है। इस इलाके के ग्रामीण व राहगीर बताते हैं कि अगर सरकारी प्रयास से मुख्यालय स्थित बाजारों के चौक चौराहों के चिंहित स्थलों पर आम लोगों एवं राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ की व्यवस्था कर दी जाये तो इस भीषण गर्मी में एक बड़ी आबादी को इन स्थलों पर अपने गले की प्यास बुझाने में राहत मिलेगी।
इधर भीषण गर्मी से बचाव को लेकर दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजिमा निशात ने क्षेत्र के लोगों को गर्मी व लू से बचाव को लेकर शीतल पेय पदार्थ, ओआरएस का घोल आदि का सेवन करने सहित शाकाहार एवं मौसमी एवं फल को अपने आहार में शामिल करने की अपील की है। ताकि गर्मी के प्रभाव से उत्पन्न होनेवाले दस्त उल्टी एवं डायरिया जैसे समस्या से बचाव किया जा सके।

Responsive Advertisement