गिद्धौर में जमीनी विवाद में मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल, महिला और उसका पुत्र गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 17 मई 2024

गिद्धौर में जमीनी विवाद में मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल, महिला और उसका पुत्र गिरफ्तार

1000898411
IMG-20240517-WA0028
गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 17 मई 2024, शुक्रवार :  गिद्धौर प्रखण्ड व थाना क्षेत्र अंतर्गत पतसंडा पंचायत में जमीनी विवाद के मामले में हुई जानलेवा मारपीट में एक महिला और उसके पुत्र को गिद्धौर थाना की पुलिस द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
.com/img/a/
PROMOTIONAL 
मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गिद्धौर प्रखंड के पतसंडा पंचायत निवासी नंदकिशोर रावत के पुत्र मनीष कुमार रावत को जमीनी विवाद में स्थानीय निवासी दुर्गा रावत की पत्नी क्रांति देवी एवं पुत्र राहुल कुमार ने बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसमें उक्त व्यक्ति के सर, कान, पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। 

घायल मनीष कुमार रावत को परिजनों द्वारा दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का उपचार किया गया। 
IMG_20240517_173941
इसे लेकर पीड़ित द्वारा गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पतसंडा पंचायत निवासी दुर्गा रावत की पत्नी क्रांति देवी एवं पुत्र राहुल कुमार पर 16 मई को मामला दर्ज कराया गया।
.com/img/a/
PROMOTIONAL 
जिसके बाद पुलिस ने करवाई करते हुए उक्त दोनों नामजद अभियुक्तों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वालों में गिद्धौर थानाध्यक्ष एवं एसआई हरेंद्र सिंह सहित सशस्त्र बलों की भूमिका रही।

Post Top Ad -