गिद्धौर : बीआरसी में मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित, 15-16 मई को दिया जायेगा चहक का प्रशिक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 13 मई 2024

गिद्धौर : बीआरसी में मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित, 15-16 मई को दिया जायेगा चहक का प्रशिक्षण

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 13 मई 2024, सोमवार : सोमवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो.शमशुल होदा की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया।गुरु गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शमशुल होदा ने सभी विद्यालय प्रधान को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय के पोषक क्षेत्र में जाकर सभी बच्चों को वर्गवार नामांकन कराना है।विद्यालय संबंधित सभी रिपोर्ट ईशिक्षाकोष पर लोड अनिवार्य रूप से कर लेंगे।वही जर्जर भवन को बैठक कर तोडने हेतु निदेशित किया गया तथा विशेष रूप से विद्यालय परिसर,किचन शेड की साफ सफाई नियमित रूप से हो।
PROMOTIONAL
मध्यान भोजन का संचालन मेनू के अनुरूप नियमित रूप से हो।वही बैठक में मिशन दक्ष व पूर्व बैठक की समीक्षा की गई।विद्यालय आधारित सभी प्रकार का पंजी अद्यतन,विद्यालय प्रधान शिक्षक उपरोक्त निर्देश का पालन नही करेंगे उनपर विभागीय नियमानुसार कारवाई की जाएगी।वही प्रखंड के सभी विद्यालय से एक शिक्षक चहक का प्रशिक्षण 15 एवं 16 मई को किया जाएगा।
PROMOTIONAL
बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अलावे प्रखंड मध्याह्न साधन सेवी मनीष कुमार प्रधानाध्यापक संजय मिश्रा,बच्चन कुमार ज्योति,बशिष्ठ नारायण यादव, दिलीप मंडल,राजीव वर्णवाल,दिनेश रजक,उमाशंकर प्रसाद,वंदना कुमारी, पिंकी कुमारी,ज्योत्सना कुमारी, राजीव कुमार,सहित सभी बीआरपी व विद्यालय प्रधान उपस्थित थे।

Responsive Advertisement