देवघर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान 1 जून से - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 9 मई 2024

देवघर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान 1 जून से

देवघर/झारखंड (Deoghar/Jharkhand), 9 मई 2024, गुरुवार : एक जून को देवघर एयरपोर्ट दक्षिण भारत से सीधा जुड़ जाएगा। देवघर से बेंगलुरु की सीधी फ्लाइट ने चेन्नई को जोड़ दिया है। एक जून को पहली कॉमर्शियल फ्लाइट दिन के 12:40 बजे पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। संयोग देखिए उस दिन देवघर में मतदान होगा। अब कोई भी नौजवान जो दक्षिण भारत के किसी शहर में अथवा बेंगलुरु में नौकरी कर रहे हैं और यहां के वोटर हैं तो देवघर आकर वोट कर सकते हैं।

देवघर से बेंगलुरु जाने के बाद वहां से दक्षिण भारत की विमान सेवा की कनेक्टिंग फ्लाइट है। यहां तक कि विदेश जाने के लिए भी सीधी विमान सेवा है। मालदीव, बाली, थाईलैंड के फुकेट, पोर्ट ब्लेयर आदि शहर जा सकते हैं। अभी देवघर से विदेश जाने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट वाया दिल्ली थी। बेंगलुरु जाने वाले कोलकाता जाते थे और वहां से यह सुविधा ले रहे थे। एक जून से उनकी यह असुविधा दूर हो जाएगी। इंडिगो के सूत्रों की मानें तो देवघर से बेंगलुरु का किराया साढ़े छह हजार होगा। देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के बाद यह दूसरी कॉमर्शियल सर्विस हो जाएगी। एयर बस 186 सीट की होगी। सप्ताह में यह तीन दिन यानी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ेगी।

भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले पांच साल में दुनिया के टॉप थ्री में आ जाएगी। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा दिलाया है। वह भरोसा इसलिए कि भारत उस रास्ते पर तेजी से चल रहा है। इसमें लोकल फार वोकल , छोटे शहर को बड़े शहर से जोड़ने की मुहिम शामिल है। विकास के इस दौड़ में आज समय का बड़ा महत्व है। उस महत्व को पूरा करने का काम बेहतर कम्युनिकेशन सिस्टम पूरा करता है। उसमें एक एयरपोर्ट है। देवघर एयरपोर्ट पर विमान के परिचालन की लगभग सारी तकनीकी सुविधा उपलब्ध हो गई है।
दिन-रात विमान की सेवा
रन वे के दोनों छोर से विमान की लैंडिंग और टेक ऑफ।आईएलएस सिस्टम लागू हो गया है। इंस्ट्रूमेंट से गाइड होकर पायलट विमान की लैंडिंग करेगा तो ऐसे में यह बड़ा बदलाव विमान के परिचालन को लेकर देवघर एयरपोर्ट पर हुआ है। यहां 12 जुलाई 2022 को यात्री विमान सेवा शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया था। एक अप्रैल से देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा बहाल हुई तो 18 अप्रैल से आईएलएस की सुविधा मिली। देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता की हर दिन सीधी फ्लाइट है।

अब सप्ताह में तीन दिन बेंगलुरु की सीधी विमान सेवा होने वाली है। एक जून से 186 सीट वाली यह विमान सेवा मंगलवार , गुरुवार और शनिवार को होगी। दूसरी तरफ रांची और पटना के लिए हर एक दिन के अंतराल पर एटीआर का परिचालन हो रहा है। अब मुंबई का इंतजार है। इंडिगो के अलावा कई कंपनियां जुलाई के बाद आएंगी। देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा , आईएलएस की सुविधा उपलब्ध है। बेंगलुरु की फ्लाइट शुरू कराने के लिए सांसद डॉ. निशिकांत दुबे (MP Dr Nishikant Dubey) लगातार प्रयास कर रहे थे।

तीर्थनगरी होने के नाते तीर्थयात्रियों को फायदा होगा। अब बेंगलुरु की फ्लाइट से युवा वर्ग को ज्यादा फायदा होगा। कारण कि आईटी सेक्टर का पूरा सेटअप बेंगलुरु में है। संताल परगना और अंग प्रदेश के हजारों बच्चे बेंगलुरु में इंजीनियरिंग की नौकरी करते हैं। उनको अपने घर आने में सुविधा होगी। प्राइवेट नौकरी में छुट्टी कम होती है। ऐसे में अपने माता-पिता से मिलने की मजबूरी दूर होगी। कल तक संताल और अंग प्रदेश के लिए रेल ही एकमात्र साधन था। अब संताल परगना के छह जिले के अलावा धनबाद, गिरिडीह, बिहार का भागलपुर, बांका, जमुई के लोग भी देवघर एयरपोर्ट से अपनी यात्रा कर रहे हैं।
देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने की तमन्ना रखने वालों को तो सहूलियत हुई ही है। इसके साथ ही जैन तीर्थ का केंद्र पारसनाथ आने वाले लोगों को भी सुविधा मिली है। जैसे-जैसे एयरपोर्ट पर विमान की संख्या बढ़ेगी देवघर का अर्थतंत्र भी मजबूत होता जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर डीजीसीए ने देवघर एयरपोर्ट को सभी तरह का टेक्निकल क्लियरेंस दे दिया है। आईएलएस की सुविधा बहाल हो गई है। बेंगलुरु की फ्लाइट से लोगों को बहुत फायदा होगा। फ्लाइट की संख्या भी बढ़ेगी।

उधर देवघर से बेंगलुरु के लिए विमान सेवा चालू होने का समाचार सुनकर झारखंड और बिहार के पड़ोसी जिले के लोग अत्यंत उत्साहित हैं।

Post Top Ad -