गिद्धौर पुलिस के सहयोग से क्राइम ब्रांच दिल्ली पुलिस ने शातिर महिला को किया गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 9 मई 2024

गिद्धौर पुलिस के सहयोग से क्राइम ब्रांच दिल्ली पुलिस ने शातिर महिला को किया गिरफ्तार

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 9 मई 2024, गुरुवार : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई एक चोरी के सिलसिले में अनुसंधान के लिए क्राइम ब्रांच दिल्ली से आई टीम गिद्धौर थाना पहुंची। जहां गिद्धौर पुलिस के सहयोग से एक शातिर महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई।

मामले का संदर्भ में बताया गया कि दिल्ली में बेशकीमती सामान, जेवरात आदी की चोरी हुई थी। इस घटना के बाद वहां की क्राइम ब्रांच दिल्ली पुलिस की निशानदेही पर अनुसंधान करते हुए गिद्धौर थाना पहुंची। यहां गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतसंडा पंचायत के सोनार टोला से सुल्तानगंज निवासी 45 वर्षीय  रूपा देवी, पति - संजय सोनार को गिरफ्तार कर लिया।
थाना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में दर्ज कांड संख्या 220/24 धारा 38/411/34 में उक्त महिला की तलाश थी। महिला रूपा देवी मूल रूप से सुल्तानगंज के आदर्श नगर बस्ती की रहने वाली है। दिल्ली में हुए बेशकीमती सामान, जेवरात आदी की चोरी की घटना में उसकी तलाश थी। महिला घटना को अंजाम देने का बाद गिद्धौर में अपने पिता कारू सोनार के घर छुपकर रह रही थी। तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए अनुसंधान के बाद क्राइम ब्रांच दिल्ली से आई टीम गिद्धौर पुलिस के सहयोग से उक्त महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई।

Post Top Ad -