मौरा : उ. म. विद्यालय बंधौरा के शिक्षक अशोक पासवान व आठवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

मौरा : उ. म. विद्यालय बंधौरा के शिक्षक अशोक पासवान व आठवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

मौरा/गिद्धौर (Maura/Gidhaur), 4 अप्रैल 2024, गुरुवार : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मौरा पंचायत के बंधौरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक अशोक पासवान की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन बीते सोमवार, 1 अप्रैल को किया गया। साथ ही विद्यालय के वर्ग अष्टम के छात्र-छात्राओं को भी विदाई दी गई।
इस विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रभारी रविंद्र मंडल ने की। उन्होंने कहा कि सहायक शिक्षक अशोक पासवान एक नेक इंसान हैं। समय के पाबंद होना इनकी विशेष पहचान है। उनकी यादें हमेशा विद्यालय में बरकरार रहेगी।
वहीं आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई देते हुए विद्यालय परिवार द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समापन भाषण उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंधौरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार शर्मा द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में निरंजन पासवान, आशीष कुमार, बबीता कुमारी, हेमलता सिन्हा, कुमकुम भारती, कुमार राजीव रंजन, मंटू मंडल एवं संकुल के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक गण मौजूद रहे।

Post Top Ad -