गिद्धौर : बंधौरा मुसहरी से एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 23 मार्च 2024

गिद्धौर : बंधौरा मुसहरी से एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 23 मार्च 2024, शनिवार : गिधौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधौरा मुसहरी से गिद्धौर पुलिस ने एक शराबी व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना के अवर निरीक्षक अनुज कुमार को बंधौरा मुसहरी से एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे हंगामा करने की सूचना मिली।
जिसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त शराबी व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।जहां उसका चिकित्सकीय जांच करवा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तारी को लेकर गिद्धौर थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया -
"दीपक कुमार मिस्त्री पिता नरेश मिस्त्री ग्राम रायपुरा थाना खैरा गिद्धौर के द्वारा नशे में हंगामा करने की सूचना मिली।वहीं पकड़कर थाना लाया गया जहां जांचोपरांत के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।"

इस अभियान में गिद्धौर थाना के अवर निरीक्षक अनुज कुमार के अलावे कई पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Post Top Ad -