जमुई : जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 15 मार्च 2024

जमुई : जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित



जमुई/बिहार। जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की जिला इकाई के अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ मंटू जी की अध्यक्षता में सांगठनिक परिवार की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई , जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत एवं धारदार बनाए जाने के साथ आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर जारी तैयारी की विस्तार से समीक्षा की गई। जदयू परिवार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में एक स्वर से आस्था प्रकट की और उनके पक्ष में गगनभेदी नारे लगाए।


      जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह विधान पार्षद ललन सर्राफ ने दलीय समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत तथा धारदार बनाना है। उन्होंने पार्टीजनों को गांव जाने और नीतीश कुमार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाए जाने की अपील की। श्री सर्राफ ने आगामी लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि एनडीए मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगी और बिहार के 40 में 40 सीट जीतने का काम करेगी।


 उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा वर्तमान समय में चलाए जा रहे लगभग 550 योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि बिहार का द्रुत गति से विकास जारी है। गांव से लेकर शहर तक सभी वर्ग के लोगों का उत्थान हो रहा है। व्यापारियों के लिए भी कई नई योजनाओं को शुरुआत की गई है। उन्होंने व्यवसायियों के साथ हर वर्ग के लोगों को एकजुट रहकर नीतीश कुमार के नेतृत्व को और अधिक ताकतवर बनाए जाने का संदेश दिया।


  प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार से सभी सीट पर जीत कर पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने नीतीश कुमार के कार्यों की विस्तार से चर्चा की और उन्हें उच्च मानसिक सोच वाला राजनेता करार दिया।


 जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतों ने कहा कि अब हमलोग लोकसभा चुनाव तक भ्रमणशील रहेंगे और नीतीश कुमार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। वहीं जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार " विकसित बिहार " बनेगा। उन्होंने हर वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को बिहार सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिए जाने की अपील की।


   जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ मंटू जी ने आगत मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया और जमुई आने के लिए आभार जताया। श्री मंटू जी ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना तथा अन्य कई ऐसी योजनाएं चल रही है जिससे व्यवसायी वर्ग अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने व्यवसायियों एवं उद्योग से जुड़े लोगों को संगठित रहने का संदेश दिया।


    प्रदेश की प्रखर नेत्री कंचन गुप्ता , प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला , प्रदेश सचिव रामचंद्र प्रसाद , जिलास्तरीय नेता रविंद्र मंडल , शिवशंकर चौधरी , क्रांति कुमारी , करुणा देवी , मो. जमील , महेंद्र बरनवाल , रमेश गुप्ता , अजीत वर्मा , शैलेश पांडे , महेश कुमार , बलवंत कुमार सिंह समेत कई जदयू नेताओं ने बैठक को संबोधित किया और लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को विजयी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन दिलीप कुमार साह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र बरनवाल के द्वारा संपन्न हुआ।

Post Top Ad -