गिद्धौर : प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में कैंप लगाकर दिया जा रहा है नया कृषि बिजली कनेक्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

गिद्धौर : प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में कैंप लगाकर दिया जा रहा है नया कृषि बिजली कनेक्शन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 3 फरवरी 2024, शनिवार : कृषि कनेक्शन देने के लिए बिजली विभाग द्वारा पहल की गई है। जिसके तहत गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में सिलसिलेवार तरीके से कैंप लगाया जा रहा है। इसकी शुरुआत बीते शुक्रवार, 2 फरवरी को गुगुलडीह पंचायत से की गई। इसी कड़ी में शनिवार को पतसंडा पंचायत के किसानों को नए कृषि विद्युत कनेक्शन देने के लिए विद्युत शक्ति उपकेंद्र गिद्धौर में कैंप लगाया है तो। 
इस बारे में विद्युत शक्ति उपकेंद्र, गिद्धौर के कनीय विद्युत अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नया कनेक्शन दिया जा रहा है। कनेक्शन देने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। बिलिंग में ही शुल्क जोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि कैंप में आकर किसान नया कनेक्शन ले सकते हैं। इसके अलावा गिद्धौर पावर ग्रिड आकर भी इसकी जानकारी ले सकते हैं। 
(PROMOTIONAL)

विद्युत अभियंता धीरेंद्र कुमार ने आगे बताया कि प्रखंड क्षेत्र में सिलसिलेवार तरीके से कैंप लगाकर कृषि विद्युत कनेक्शन देने की कड़ी में अब सोमवार, 5 फरवरी को रतनपुर पंचायत; मंगलवार, 6 फरवरी को मौरा पंचायत; बुधवार, 7 फरवरी को कोल्हुआ पंचायत; गुरुवार, 8 फरवरी को गंगरा पंचायत; शुक्रवार, 9 फरवरी को कुंधुर पंचायत एवं शनिवार 10 फरवरी को सेवा पंचायत में कैंप लगाया जाएगा। इसमें अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर किसान नया बिजली कनेक्शन ले सकते हैं।

वहीं इस कैंप में कनेक्शन लेने पहुंचे कई किसानों ने बताया कि इस पहल से सुविधापूर्ण तरीके से बिना किसी बिचौलिए या झंझट के आसानी से कनेक्शन मिल रहा है। मौके पर विद्युत शक्ति उपकेंद्र, गिद्धौर के कार्यपालक सहायक गौतम कुमार भारतीय, सुपरवाइजर सीके मेहता, विद्युत कर्मी धर्मेंद्र मेहता, सुजीत कुमार सहित अन्य कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे। 

Responsive Advertisement