जमुई : सतगमा - बिहारी - कल्याणपुर - नीमारंग पथ का होगा कायाकल्प, एमएलए श्रेयसी सिंह ने दी जानकारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

जमुई : सतगमा - बिहारी - कल्याणपुर - नीमारंग पथ का होगा कायाकल्प, एमएलए श्रेयसी सिंह ने दी जानकारी

 


जमुई/बिहार।  लंबे अरसे से जर्जर स्थिति में रहे सतगामा - बिहारी-कल्याणपुर- नीमा रंग मुख्य पथ के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय सड़क एवं अवरसंरचना निधि से इस पथ का निर्माण होना है। जमुई नगर में ट्रैफिक की समस्या  को देखते हुए इस पथ को जमुई-लखीसराय मुख्य पथ (हांसडीह समीप) से आरंभ कर जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग(आरकेएम कॉम्प्लेक्स) के समीप पार कराया जाएगा। उक्त जानकारी जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने दी।


उन्होंने बताया कि यह पथ सतगामा -बिहारी-कल्याणपुर-भछियार-नीमारंग होते हुए इंदपे के समीप जमुई-खैरा मुख्य मार्ग में मिलेगा। निर्माण के उपरांत यह पथ जमुई नगर के लिए रिंग रोड की तरह कार्य करेगा। केंद्र सरकार एवं पथ निर्माण विभाग , बिहार सरकार द्वारा निर्माण कराए जाने वाले इस पथ की कुल लंबाई 10.275 किलोमीटर होगी। वर्तमान में इसकी प्राक्कलित राशि करीब 49 करोड़ रुपए है।


उधर मार्ग की स्वीकृति मिलने का संवाद मिलते ही इलाके के लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया है।

Responsive Advertisement