गिद्धौर : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर पंचमंदिर में होगा सीताराम धुन अष्ट्याम का आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

गिद्धौर : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर पंचमंदिर में होगा सीताराम धुन अष्ट्याम का आयोजन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 11 जनवरी 2024, गुरुवार : श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में प्रतिष्ठापित हो रहे भगवान रामलला के स्थापना कार्यक्रम के उपलक्ष्य में गिद्धौर के ऐतिहासिक पंच मंदिर परिसर में 24 घंटे के सीता राम धुन अष्टयाम का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर पंचमंदिर में जन्माष्टमी पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें गिद्धौर के युवाओं और बुद्धिजीवियों के बीच विचार विमर्श कर अष्ट्याम के आयोजन पर रूपरेखा तैयार की गई।

जन्माष्टमी पूजा समिति के अध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को 24 घंटे के सीता राम धुन अष्टयाम का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन सुबह सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी। इस कलश यात्रा के लिए प्रस्तावित रूट तय किया गया है। यात्रा की शुरुआत पंचमंदिर से होगी, जो दुर्गा मंदिर, महावीर मंदिर, मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर, बाबा बूढ़ा नाथ मंदिर, बूढ़ी स्थान मंदिर होते हुए पुनः पंचमंदिर आकर समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि 24 घंटे के सीता राम धुन अष्टयाम की शुरुआत 22 जनवरी की दोपहर 2 बजे होगी। वहीं अगले दिन 23 जनवरी को निर्धारित 24 घंटे के बाद अष्ट्याम का समापन होगा। जिसके बाद प्रसाद वितरण और खिचड़ी महाभोज किया जायेगा।
उक्त बैठक में डॉ. संजय मंडल, राजेश केशरी बाबूधन, शंभू केशरी, प्रदीप पंडित, रॉकी कुमार, गुड्डू बरनवाल, धीरज कुमार, आकाश कुमार सोनू, राहुल कुमार छोटू, राजू रावत, बिपिन कुमार, मिथलेश कुमार, आशीष कुमार, पवन कुमार पंडित सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

Responsive Advertisement