गिद्धौर-जमुई एनएच पर सरसा मोड़ के पास मवेशी लदा ट्रक पलटा, 8 मवेशियों की हुई मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 13 दिसंबर 2023

गिद्धौर-जमुई एनएच पर सरसा मोड़ के पास मवेशी लदा ट्रक पलटा, 8 मवेशियों की हुई मौत

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 13 दिसम्बर 2023, बुधवार : जमुई-गिद्धौर एनएच 333 पर सरसा मोड़ के निकट मवेशी लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। उक्त घटना में ट्रक पर लोड आठ मवेशियों की मौत हो गई। वहीं ट्रक के पलटने से चालक और उपचालक भी घायल हुआ। घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक और उपचालक फरार हो गया।
घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा गिद्धौर थाना को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस बल ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई। वहीं घायल मवेशियों को गिद्धौर थाना के पास रखकर पशु चिकित्सक द्वारा उपचार कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इन दिनों जिले में बड़ी संख्या में मवेशी तस्कर सक्रिय हैं, जो बिहार के विभिन्न इलाकों से मवेशियों की तस्करी कर उसे पश्चिम बंगाल के कोलकाता, आसनसोल वर्धमान सहित अन्य जगहों पर ले जाकर उसे ऊंची कीमत में बेचते हैं। 
दबी जुबान में जानकार बताते हैं कि उक्त दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में नवादा जिले से मवेशियों की तस्करी कर उसे पश्चिम बंगाल के कोलकाता ले जाया जा रहा था। लेकिन जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग के सरसा मोड़ के पास ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण कुमार सिंह ने बताया -
"मवेशी लदा ट्रक के दुर्घटना होने की जानकारी मिली थी इसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया है। इसके मालिक की पहचान कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। ट्रक मालिक और चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

Responsive Advertisement