अटल पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित किए गए साइकिल यात्रा एक विचार जमुई के शेषनाथ रॉय - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 28 दिसंबर 2023

अटल पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित किए गए साइकिल यात्रा एक विचार जमुई के शेषनाथ रॉय



जमुई। झारखंड की राजधानी राँची में आयोजित अटल राष्ट्रीय मैत्री सह सम्मान समारोह 2023 में साइकिल यात्रा एक विचार मंच के सक्रिय व वरीय सदस्य शेषनाथ रॉय को पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "अटल पर्यावरण संरक्षण सम्मान" से सम्मानित किया गया।


इसका आयोजन साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत माँ शारदे मंच के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर किया गया। 


सम्मानित किए जाने पर शेषनाथ रॉय ने सम्मान समारोह के आयोजक माँ शारदे मंच को कार्यक्रम में आमंत्रित और सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित साईकिल यात्रा एक विचार मंच जमुई से प्रेरणा पाकर, जुड़कर, निरंतर रविवारीय पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने के फलस्वरूप आज गौरवान्वित होने का मौका मिला।


शेषनाथ रॉय को सम्मानित किए जाने पर साइकिल यात्रा एक विचार मंच के संस्थापक सदस्य हरेराम कुमार सिंह, लक्ष्मण कुमार, सोनू कुमार, उत्तम कुमार, संजय कुमार, विनय कुमार तांती, आकाश ठाकुर, अजीत कुमार, सूर्य विजय, मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम, उन्नति क्लासेज की निदेशक अपराजिता सिन्हा, डॉ. सिन्हाज हेल्थकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन की अध्यक्ष कामिनी सिन्हा, लाइफ हेल्थ मेडिकल यूनिट की मोनालिसा भारती, युवा पत्रकार विक्की कुमार, अभिलाष कुमार सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Post Top Ad -