ब्रेकिंग न्यूज

6/recent/ticker-posts

जमुई : राज्यस्तरीय विद्यालय रग्बी बालिका खेल प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग शुभारंभ

- प्रतियोगिता में 20 जिलों के 760 प्रतिभागी दिखा रहे हैं दम।
- 25 नवंबर को होगा समापन।
- डीएम बोले : प्रतिभा निखारने के लिए प्रतिस्पर्धा जरूरी।
- एसपी ने कहा : शिखर छूने के लिए खेलें खेल।
- खेल प्रतियोगिता सौहार्दपूर्ण वातावरण में जारी।

जमुई (Jamui), 24 नवंबर 2023 : राज्य स्तरीय विद्यालय रग्बी बालिका खेल प्रतियोगिता का श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर रंगारंग शुभारंभ हुआ।डीएम राकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों को हाथ में गेंद थमाकर इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आर. के. दीपक ने मेहमानों का इस्तकबाल पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व शिवपूजन शर्मा ने निभाया। राज्य स्तरीय विद्यालय रग्बी बालिका खेल प्रतियोगिता में 20 जिलों के 760 प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं और अपना जौहर दिखा रही हैं। खेल प्रतियोगिता का समापन 25 नवंबर को निर्धारित है।

डीएम ने इस अवसर पर कहा कि राज्य स्तरीय विद्यालय रग्बी बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इसके जरिए प्रतिभा को निखारने में मदद मिलने की बात बताते हुए कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है। जीत सदैव खेल भावना की होती है। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार , राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में इस महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में बिहार के बीस जिलों के 760 प्रतिभागी के अलावे टीम प्रबंधक, तकनीकी पदाधिकारी आदि भाग ले रहे हैं। उन्होंने इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन 25 नवंबर को निर्धारित रहने की जानकारी देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के साथ ऑफिसियल के आवासन का पुख्ता इंतजाम किया गया है। डीएम ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि खेल का जीवन में खास महत्व है। इसके जरिए भी शिखर को छुआ जा सकता है। उन्होंने देश दुनिया में नाम कमाने के लिए श्रेष्ठतम तरीके से खेल खेलने का संदेश देते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा में खिलाड़ी मित्रवत व्यवहार करें। एसपी ने भी मेहमान खिलाड़ियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आर. के. दीपक ने मेहमानों का बातिन से इस्तकबाल करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में चयनित बेटियां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी और देश दुनिया में बिहार का परचम लहराएगी। राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए खेल को बढ़ावा दे रही है। इसके जरिए मानव बल को उनके कार्य तथा क्षमता के अनकूल चयनित क्षेत्र में अवसर प्रदान किया जा रहा है।
राज्य के प्रतिभागियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी को विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने भी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

डीटीओ मो. इरफान , डीआईओ राकेश कुमार , ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा , मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक डॉ. बी. अभिषेक आदि प्रबुद्धजनों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की कामना की।
जिला उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने सटीक शब्दों का इस्तेमाल कर कार्यक्रम का मंच संचालन किया और खूब बहवाही लूटी। उनके द्वारा किए गए उद्घोषणा को विभिन्न जिलों से आए मेहमानों ने भी जी भरकर सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर खिलाड़ी के साथ दर्शक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ