गिद्धौर : अलखपुरा गांव के तीन घरों में चोरों ने जेवर सहित लाखों रुपये के सामान की कर ली चोरी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 10 नवंबर 2023

गिद्धौर : अलखपुरा गांव के तीन घरों में चोरों ने जेवर सहित लाखों रुपये के सामान की कर ली चोरी

• चोरी की घटना को ले ग्रामीणों ने गिद्धौर पुलिस से ग्रामीणों ने की रात्रि गश्ती का किया मांग

मौरा/गिद्धौर/जमुई (Maura/Gidhaur/Jamui), 10 नवंबर 2023, शुक्रवार : थाना क्षेत्र के मौरा पंचायत अंतर्गत अलखपुरा गांव के वार्ड नंबर 11 में देर रात्रि घर के खिड़की का ईंट खोलकर चोरों ने गांव के ही नरेश यादव, अशोक यादव एवं गणेश यादव सहित तीन घरों में चोरी कर ली। इस घटना में चोरों द्वारा सोना चांदी से बने आभूषण, कपड़ा बर्तन सहित लाखों रुपए के बेशकीमती सामान की चोरी कर ली व आराम से चलते बने।
पीड़ित गृह स्वामी नरेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि घर के बक्शे में रखे कान की लरी, सोना का ताबीज, बीस भर का चांदी से बना जलेबी एक जोड़ा पायल एवं जमीन के कागजात सहित बीस हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपये के सामान की चोरों ने चोरी कर ली,
पीड़ित गृह स्वामी ने बताया कि रोज की तरह हम सभी खाना खाकर बगल के कमरे में सोने चले गए, सुबह उठे तो देख घर में रखा बक्सा खुला पड़ा है, और कपड़ा इधर उधर बिखरा पड़ा है। बाहर निकले तो देखिए दीवार की खिड़की का ईट खुला है, घर में खुला बक्सा देखे तो उसमें जेवर, सोना,चांदी, एवं नकद रुपया नहीं है। घटना के तुरंत बाद इसकी जानकारी गिद्धौर पुलिस को दी गयी।वहीं पीड़ित तीनों गृह स्वामी ने गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन दे मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Responsive Advertisement