जमुई : साइकिल यात्रा की पहल पर मनेगी ग्रीन दीपावली, बच्चों को दिए जायेंगे गिफ्ट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 10 नवंबर 2023

जमुई : साइकिल यात्रा की पहल पर मनेगी ग्रीन दीपावली, बच्चों को दिए जायेंगे गिफ्ट

जमुई (Jamui), 10 नवंबर 2023, शुक्रवार : बढ़ते प्रदूषण को रोकने एवं त्यौहार के मौके पर जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां शेयर करने को लेकर जमुई में इस दीपावली पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी कार्य कर रही साईकिल यात्रा एक विचार मंच (Cycle Yatra Ek Vichar) से जुड़े सदस्यों द्वारा इस दीपावली 151 बच्चो को दीपावली गिफ्ट, कपड़ा और एक एक पौधा वितरण कर ग्रीन दीपावली (Green Deepawali) मनाई जा रही है।

विवेक कुमार द्वारा बताया कि हम या आप सबके लिए तो नही बल्कि कुछ के चेहरे पर मुस्कान ला सकते है मंच से जुड़े सभी सदस्य का एक छोटा प्रयास प्रतीकात्मक संदेश जरूर समाज को दे सकते हैं जिससे और भी लोग आगे आकर अपने आस पास के लोगो के साथ कुछ अच्छा करें ताकि सामाजिक भेद भाव मिट सकें और त्यौहार के मौके पर बड़ते प्रदूषण के देखते हुए पौधा रोपण भी किया जाएगा।
बताया गया की इस दीपावली के मौके पर मंच के सदस्यो द्वारा सुदूर इलाका लक्ष्मीपुर प्रखंड के आदिवासी इलाका अदवारिया गांव में जाकर 151 आदिवासी परिवारों के साथ अपनी दीपावली मनाएगी। इस अवसर पर परिवारों को गिफ्ट पैकेट में मिठाई, दिया, मोमबत्ती, पठन पाठन सामग्री, खिलौना, बिस्कुट, चॉकलेट कपड़ा और एक पौधा  वितरण किया जायेगा।

Post Top Ad -