गिद्धौर : छठ पर्व पर प्रतिमा स्थापित कर की गई भगवान भास्कर की पूजा अर्चना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 20 नवंबर 2023

गिद्धौर : छठ पर्व पर प्रतिमा स्थापित कर की गई भगवान भास्कर की पूजा अर्चना


गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 20 नवंबर 2023, सोमवार : गिद्धौर प्रखंड में लोक आस्था का महापर्व छठ में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा करते हुए उनकी पूजा की गई। बताते चले की परंपराओं के अनुसार सदियों से लोक आस्था के इस महासंगम छठ पर्व पर छठ व्रती महिलाओं का भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की एक लंबी परंपरा सदियों से चली आ रही हैं।

पर्व को लेकर प्रखंड के दुर्गा मंदिर घाट पर भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर छठ पूजा समिति द्वारा पूरे नेम निष्ठा के साथ भगवान सूर्य नारायण की पूजा अर्चना करवाई गई। वहीं गिद्धौर कलाली घाट में भी नवयुवक क्लब कलाली घाट के सदस्यों द्वारा मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा करते हुए सूर्योपासना की गई।

इस मौके पर पूजा समिति के सदस्य सहित संबंधित पूजा समिति के सदस्यों द्वारा विधि विधान वन नेम निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करवाई गई। वहीं पर्व को लेकर हजारों की तादाद में प्रखंड क्षेत्र के उलाय नदी,कटहरा नदी आदि घाटों पर छठ व्रती महिलाओं एवं पुरुषों का जनसैलाब देखा गया। सभी ने भगवान सूर्य नारायण की आराधना कर अपने परिजनों व क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।

Post Top Ad -