ब्रेकिंग न्यूज

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : मशहूर चित्रकार त्रिपुरारी सिंह के निधन पर परिवार विकास में शोक सभा आयोजित

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 4 नवंबर 2023 : जमुई जिले के मशहूर चित्रकार त्रिपुरारी सिंह के निधन पर गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत चंद्रशेखर नगर स्थित स्वयंसेवी संस्था परिवार विकास मुख्यालय में उनकी आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर परिवार विकास (Parivar Vikas Chandrashekhar Nagar) के भावानंद जी ने जानकारी देते हुए बताया कि त्रिपुरारी जी ने जमुई से अपनी पेंटिंग की शुरुआत की और धीरे-धीरे उनकी पेंटिंग राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हो गई।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में वह मुंबई में रह रहे थे और अपनी पेंटिंग से समाज की ज्वलंत समस्याओं और कुरीतियों को एक आकर्षक रूप देकर लोगों के दिल में जगह बना रहे थे। दुर्भाग्यवश बीते शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने की वजह से मुंबई में उनका निधन हो गया। उनके निधर से हम लोगों ने एक अच्छे चित्रकार ही नहीं, बल्कि समाज की कुरीतियों उजागर करने वाले एक महापुरुष को खो दिया है। उनकी कमी समाज को हमेशा खलती रहेगी।
भावानंद जी ने बताया कि उनकी पेंटिंग की कीमत भी लाखों रुपए की थी। हाल ही में उनकी मदर टेरेसा की पेंटिंग 10 लाख में बिकी। उन्होंने उम्मीद जताया कि जमुई के युवाओं को उनसे काफी प्रेरणा मिलेगी। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवा इस क्षेत्र में अपनी करियर बनाकर न केवल पैसे कमाएंगे, बल्कि जीवन की समस्याओं को लेकर भी सामाजिक जागरूकता फैलाने में अपना सहयोग करेंगे।

इस मौके पर संस्था के राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, स्वास्थ्य समन्वयक उपेंद्र यादव, अभिषेक आनंद, विक्रम कुमार, जर्मनी के मैरी बहन और उनकी टीम के सदस्यों के साथ स्थानीय बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ