गिद्धौर में करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसा युवक, स्थिति गंभीर, पटना रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 20 अगस्त 2023

गिद्धौर में करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसा युवक, स्थिति गंभीर, पटना रेफर

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 20 अगस्त 2023 : गिद्धौर में बीते शुक्रवार की देर रात करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय एक युवक बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। पुनः जमुई में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान गिद्धौर के पतसंडा निवासी जितेंद्र गुप्ता के 19 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्यन शुक्रवार की देर रात अपने घर के पंखे का तार जोड़ रहा था, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया।
घायल युवक के पिता जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की देर रात उनके घर में लगे पंखे का तार टूट गया था, जिसे उनका बेटा आर्यन जोड़ रहा था। तभी पहले से चूहे द्वारा काट दिए गए तार में सट जाने और करंट की चपेट में आ जाने की वजह से झुलस गया।

घटना के संदर्भ में गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि एक युवक को करंट लगने की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें दी गई थी। दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Post Top Ad -